राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। प्रखंड के जैतपुर गांव स्थित मनोरथ ब्रम्ह बाबा के परिसर में चल रहे श्री हनुमंत प्राण प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ के समापन के अवसर पर शुक्रवार की रात भब्य भक्ति देवी जागरण के साथ अदभुत झांकी का आयोजन किया गया। दीप प्रज्वलित कर जागरण का शुभारम्भ किया गया। शुभारम्भ के पूर्व पूजा कमिटी के सदस्यों द्वारा जागरण के कलाकारों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के शुभारंभ में कलाकारों ने देवी गीत गाया
इस ।मौके पर लोक कलाकार धनंजय शर्मा, चंदा शर्मा, कुंजन बावली निक्की पाण्डेय, अनुराधा तिवारी समेत भक्ति जागरण ग्रुप के कलाकार भक्ति देवी गीतों ओर आधारित जीवंत गायन एवं मनमोहक झांकी से रात भर दर्शकों को आनन्दित करते रहे। गोरखपुर से आये झांकी ग्रुप के कलाकारो द्वारा शिव तांडव नृत्य के साथ राधा कृष्ण,शिव पार्वती,भूत पिचाश सहित अन्य देवी देवताओं की झांकी प्रस्तुत की गई जो आकर्षण का केंद्र बिंदु रही।जोशीले अंदाज में युवा कलाकारों ने अपनी प्रतिभा बिखेरी। वहीं असगर जी के भक्ति बैंड की धुनों पर कलाकार समेत दर्शक झूमते थे।भक्ति गीतों पर रात भर दर्शक झूमते रहे।जागरण के सफल आयोजन में समिति सदस्यों के साथ ग्रामीणों का सहयोग सराहनीय रहा।मंच का संचालन आवाज के जादूगर नाम से विख्यात चन्दन मिश्रा ने किया।कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग