पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक मलमलिया सिवान एस एच-73 पर शनिवार की देर शाम मशरक थाना क्षेत्र के दुमदुमा मंदिर के पास मोटरसाइकिल दुर्घटना में गंभीर रूप से घायलावस्था में एक युवक को इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान तरैया थाना क्षेत्र के फेनहरा गांव निवासी पुलिस राय का 35 वर्षीय पुत्र रविन्द्र राय के रूप में हुई। घायल मोटरसाइकिल से अपने ससुराल चांद बरवा गांव से वापस अपने घर फेनहरा जा रहा था। कि दुमदुमा गांव के पास अनियंत्रित मोटरसाइकिल ने टक्कर मार फरार हो गया जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ एस के विद्यार्थी ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। वही घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने पीएचसी पहुच मामले का जायजा लिया और घायल को सदर अस्पताल छपरा भेजने में मददगार साबित हुएं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग