राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। छपरा-सीवान एनएच 531 पर तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार दंपति को ठोकर मार दिया। जिससे दोनों पति-पत्नी की मौत हो गयी। वही भागने के क्रम में उसी बोलेरो के चालक ने रिविलगंज में एक व्यक्ति को ठोकर मार दिया। जिससे रिविलगंज में दाउदपुर थाना क्षेत्र के शीतलपुर गांव निवासी एकक व्यक्ति की मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार एकमा प्रखंड क्षेत्र के रसूलपुर थाना क्षेत्र के असहनी ग्राम निवासी माधव पांडेय अपनी पत्नी मुन्नी पांडेय के साथ छपरा स्थित मकान से असहनी अपने गांव लौट यहे थे। इसी क्रम में कोपा के निकट तेज रफ्तार आ रही बोलेरो ने ठोकर मार दिया। ठोकर लगने के कारण माधव पांडेय (55) व मुन्नी पांडेय (50) की मौत हो गयी। वहीं इस दुर्घटना के बाद भागने के क्रम में उक्त बोलेरो चालक ने रिविलगंज थाना क्षेत्र के बाजार पर एक मोटरसाइकिल सवार को ठोकर मार दिया। रिविलगंज बाजार पर हुई इस दुर्घटना में दाउदपुर थाना क्षेत्र शीतलपुर ग्राम निवासी विवेक सोनी (30) की मौत हो गयी। वहीं इस सड़क हादसे में विवेक सोनी का मित्र राधेश्याम प्रसाद घायल हो गया। जिसका उपचार स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। सड़क हादसे के बाद बोलेरो चालक बोलेरो छोड़कर भागने में सफल रहा। वहीं रिविलगंज पुलिस ने उक्त बोलेरो को जब्त कर लिया है। जबकि दुर्घटना में मृतकों के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। मृतकों के गांवों में मातम का माहौल है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग