पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक पीएचसी में शनिवार की रात्रि में सर्प दंश से अचेत एक युवक को इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ एस के विद्यार्थी ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। युवक की पहचान सिवान जिले के माघर गांव निवासी विशाल कुमार के रूप में हुई। मामलेे में परिजनों ने बताया कि वह दरवाज़े पर था उसी समय पैर की अंगुली में सांप ने डस लिया जिसे अचेतावस्था में इलाज के लिए निकटतम पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग