राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। दाउदपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार शनिवार की देर रात बंगरा गांव के अखाड़ा टोला में एक घर पर छापेमारी कर दो बाइक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि बाइक कोपा थाना के एक युवक की है। जिसके बाद पुलिस ने कोपा के युवक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार दाउदपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली की बंगरा गांव में चोरी की बाइक रखी गई है। जिसके बाद दाउदपुर थानाध्यक्ष विश्व मोहन राम के नेतृत्व में दलबल के साथ छपमारी की गई। जिसके बाद दो बाइक को बरामद कर लिया गया।फिलहाल समाचार भेजे जाने तक दोनों गिरफ्तार युवक के साथ पूछताछ जारी थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग