- वर्चुअल समारोह में राजद प्रमुख लालू यादव भी होंगे रूबरू
राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। राजद के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर नगर पंचायत एकमा बाजार के राजापुर स्थित एकमा विधायक के आवास परिसर स्थित राजद कार्यालय पर सोमवार को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इसको लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसकी जानकारी देते हुए एकमा विधायक श्रीकांत यादव ने बताया कि राजद के स्थापना दिवस समारोह का यह कार्यक्रम वर्चुअल रखा गया है। जिसमें दिल्ली से कुछ देर के लिए वर्चुअल समारोह में राजद प्रमुख लालू यादव भी अपने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। वहीं एकमा में आयोजित कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए राजद कार्यालय को प्रखंड अध्यक्ष वकील यादव, सुभाष यादव, अवधेश यादव, रघुवीर यादव, जाकिर अंसारी, जीतेंद्र यादव आदि के नेतृत्व में रविवार की देर शाम तक कार्यक्रम स्थल को सजाने-संवारने सहित एकमा बाजार की विभिन्न सड़कों पर झंडा-बैनर लगाने के कामों को अंतिम रुप दिया जाता रहा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग