राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। एकमा प्रखंड क्षेत्र के माने गांव निवासी युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष अमितेश राय के आवास परिसर में उनके दादा दीनदयाल राय (95) के निधन पर आयोजित श्राद्ध कर्म में एकमा विधायक श्रीकांत यादव अपने कार्यकर्ताओं के साथ रविवार की शाम शामिल हुए। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में विधायक श्रीकांत यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष वकील यादव, अवधेश यादव, सुभाष यादव, जितेंद्र यादव, अमित सिंह आदि ने शामिल होकर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग