जलालपुर पोस्ट आफिस में लिंक नहीं रहने से ग्राहक परेशान
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
जलालपुर (सारण)। जलालपुर पोस्ट आफिस में 22मई 2020से लिंक नहीं रहने से पेंशन भोगियों, वेतन भोगियों, एवं अन्य ग्राहकों को परेशानियो का सामना करना पर रहा है। इस सम्बंध मे ग्राहको का कहना है कि पोस्टमास्टर आशिष भारती हमेशा बताते है कि छपरा मुख्यालय स्थित बी एस एन एल का कोई मशीन जल जाने के कारण उस दिन से लिंक नहीं मिल पा रहा है। इससे सारा कार्य ठप्प पड़ा है। इसकी सूचना उन्होंने लिखित रुप से हेड पोस्ट आफिस छपरा को दी है। जब से लिंक खराब है तब से उपभोक्ता इन्तजार कर निराश होकर लौटते हैं। वही कई पेंशन भोगियो फुूलझड़ी देवी, प्रभुनाथ सिंह, छविनाथ तिवारी, मुस्तफा हुसैन, शिववचन सिंह, शारदा देवी, प्रतिमा देवी ने डाकघर की व्यवस्था को शीघ्र दुरुस्त करनेकी मांग की हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग