कोपा में क्षतिग्रस्त सोंधी नदी के बांध का सीओ ने किया निरीक्षण
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि ।
जलालपुर (सारण)। प्रखंड के कोपा थाना क्षेत्र के कोपा पंचायत में गुरुवार को सोंधी नदी के क्षतिग्रस्त हुए भागों का निरीक्षण सीओ धनंजय कुमार ने किया।बरसात के मौसम में सरयू तथा सोंधी नदी में जल स्तर बढ़ने से बाढ़ के खतरे से कोपा पंचायत के तीन गांवों की सुरक्षा यह बांध करता है।सीओ ने क्षतिग्रस्त हुए भागों की मरम्मत मनरेगा के माध्यम से कराने का निर्देश कार्यक्रम पदाधिकारी को दिया।बांध के क्षतिग्रस्त होने के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि मवेशियों के आने-जाने के कारण बांध क्षतिग्रस्त हो गया है। मौके पर कोपा थानाध्यक्ष शिवनाथ राम सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग