- राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। ओवरलोड बालू लदे अनियंत्रित ट्रक की चपेट आने से साइकिल सवार की सोमवार को मौत हो गई। इस घटना के बाद लोगों ने जमकर हंगामा किया । करीब 3 घंटे से सड़क को जाम कर रहा। घटना मेथवलिया फोर लाइन की है। लोगों का आरोप था कि परिवहन कर्मियों द्वारा पीछा किए जाने के कारण ट्रक चालक भाग रहा था और इसी क्रम में उसने साइकिल सवार को रौंद दिया। हालांकि पुलिस के अधिकारी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं। मृतक की पहचान मेथवलिया गांव निवासी शत्रुघ्न सिंह के रूप में की गई। लोगों का आरोप है कि बालू बंदी के बावजूद फोरलेन सड़क से प्रतिदिन बालू के सैकड़ों वाहन गुजरते हैं लेकिन पुलिस कोई कार्यवाही नहीं करती बल्कि वसूली कर शांत हो जाती है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे सीओ ने मुआवजा देने का आश्वासन दिया। तव लोग शांत हुए।तथा शव को पोस्टमार्टम में जाने दिए।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग