राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। गड़खा में शादी समारोह के दौरान नृत्य करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आई और इस मामले में गायिका निशा उपाध्याय सहित 103 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई तथा मैरिज हॉल को सील कर दी गई।इस संबंध में थानाध्यक्ष अमृतेश कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद गड़खा सीईओ मोहम्मद इस्माइल ने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए लिखित आवेदन दिया।जिसमें श्याम वाटिका के संचालक प्रसिद्ध गायिका निशा उपाध्याय रवि उपाध्याय समेत एक सौ अज्ञात लोगों को आरोपित कर महामारी उल्लंघन एक्ट नियमों के तहत जिसके बाद पुलिस केस कर आगे की कार्रवाई कर रही है।सीओ मो इस्माईल ने बताया कि मामले में श्याम वाटिका को सील कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग