- 1085.46 ली० अवैध शराब के साथ लूट/ हत्या/ हत्या के प्रयास के कांडो में कुल 15 अभियुक्तों को हुए गिरफतार
राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। पुलिस अधीक्षक , सारण द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में असमाजिक तत्वों/ अपराधकर्मियों की गिरफतारी एवं शराब के सेवन/ बिक्री/ भंडारण/ निर्माण/ परिवहन आदि पर पूर्णरूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्टी ध्वस्त करने के लिए विशेष अभियान चलाकर कुल 87 (सत्तासी ) अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 1085.46 ली० अवैध शराब, मोटरसाईकिल 05, बालू लदा ट्रक 02, मोबाईल 04, साईकिल 02, देशी कट्टा -02, जिन्दा गोली-01, नगद 14 हजार रू० जप्त किया गया। मुफसिल थानान्तर्गत दो अभियुक्तो को गिरफतार कर लूट का 01 मोटरसाईकिल एवं नगद 14 हजार रू० जप्त किया गया। जबकि नयागांव थानान्तर्गत 03 अभियुक्तों को गिरफतार कर लूट का 01 मोटरसाईकिल एवं 02 मोबाईल जप्त किया गया। वही एकमा थानान्तर्गत 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 01 देशी कट्टा, 01 जिन्दा गोली , 01 मोटरसाईकिल तथा 01 मोबाईल जप्त किया। गरखा थानान्तर्गत एक अभियुक्त को गिरफतार कर 131.76 ली० विदेशी शराब जप्त किया गया। तरैया थानान्तर्गत पाँच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 155 ली० देशी शराब जप्त किया गया। मकेर थानान्तर्गत 315 लीटर स्प्रीट जप्त किया गया। रिविलगंज थानान्तर्गत 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 52 लीटर देशी शराब जप्त किया गया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग