राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष संतोष गुप्ता और महासचिव सच्चिदानंद ओझा कोविड के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सारण के डीएम नीलेश रामचन्द्र देवरे से मुलाकात कर पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में मुख्य रूप से जिला मुख्यालय में बने प्रेस क्लब भवन को पत्रकारों को अविलंब हस्तगत कराने, उड़ीसा के तर्ज पर कोविड से मौत के बाद पत्रकारों के परिजनों को 15 लाख की सहायता राशि दिए जाने और हर प्रखंड मुख्यालय में एक विशेष केंद्र स्थापित कर पत्रकारों तथा उनके परिवार के सदस्यों का टीकाकरण कराने की मांगे शामिल थी। इसपर डीएम ने पत्रकारों और उनके परिवारों का टीकाकरण एक विशेष केंद्र खोलकर कराने का आश्वासन दिया। डीएम ने कोरोना से निधन होने पर पत्रकारों के परिजनों को 15 लाख के मुआवजे की मांग को मुख्यमंत्री के पास भेजने का आश्वासन देते हुए कहा कि पत्रकारों के लिए बने प्रेस क्लब भवन को जल्द ही पत्रकारों को हस्तगत कराने की दिशा में जरूरी करवाई की जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग