पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक के नगर पंचायत बनते ही क्षेत्र में विकास की योजनाओं ने मूर्त रूप लेना शुरू कर दिया है। जल्द ही मशरक छपरा एस एच-90 पर केन्द्रीय विद्यालय के बगल में स्टेडियम बनाने के रूप रेखा की शुरुआत होगी। मामले में सीओ ललित कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री खेल विकास योजनान्तर्गत प्रखंड स्तरीय आउटडोर स्टेडियम का निर्माण किया जाना है जिसमें उप विकास आयुक्त सारण के पत्रांक 182/23-03-21 के आदेशानुसार जमीन का चयन कर जिले में भेजना था जिसके आलोक में केन्द्रीय विद्यालय मशरक के बगल में 18000 स्क्रायर जमीन का सर्वे कर स्टेडियम बनाने के लिए भेज दिया गया है जिसके लिए खाता संख्या 943 ,खेसरा 11830 में पांच एकड़ जमीन को चयनित कर भेज दिया गया है।जिसका चौहद्दी उतर केन्द्रीय विद्यालय, दक्षिण योगेन्द्र सिंह, पूरब एस एच-90 और पश्चिम गौतम सिंह का पोखरा हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग