संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। जिला शिक्षा निदेशालय छपरा में पदस्थापित प्रखंड के चेतन छपरा गांव निवासी दिलीप ठाकुर के 26 वर्षिय पुत्र राहुल कुमार के आकस्मिक निधन से शिक्षा विभाग में शोक की लहर दौड़ पड़ी। युवक के निधन के बाद शिक्षक त्रिपुरारी कुमार, शिक्षक संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार, राजू ठाकुर, मंटू मिश्रा, दिलीप सिंह, संजीव कुमार सहित कार्यालय के दर्जन भर से ज्यादा लोगों ने घर पहुंच कर मृतक के परिजनों को सांत्वना दी। इस बीच मृत युवक के कुशल एवं मिलनसार व्यवहार को लेकर लोगों में चर्चा होती रही। साथ ही सभी उपस्थित लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घटना पर दुःख व्यक्त किया। बताते चले कि मृत युवक की शादी अगामी 28 नवम्बर को तय हुई थी। तबतक अचानक तबियत बिगड़ने की वजह से युवक का निधन छपरा के एक नीजी अस्पताल में हो गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग