संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। शराब के नशे में धुत हो राहगीरों के साथ हो- हंगामा और गाली-गलौज करना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। मामले की सूचना पर पहुँची पुलिस ने उक्त नशेड़ी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के पिठौरी तख्त गांव का है। एएसआई जगरनाथ मांझी के बयान पर स्थानीय थाने में मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमे बताया गया है कि सूचना मिली थी कि पिठौरी तख्त निवासी रंजन सिंह शराब के नशे में धुत हो राहगीरों के साथ गाली गलौज कर रहे है। जिस पर त्वरित कारवाई करते हुए पुलिस बल के साथ उक्त स्थल पर पहुँचा तो मामला सत्य पाया गया।जिसके बाद मेडिकल जांच में भी शराब पीने की पुष्टि की गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग