राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। एकमा पुलिस सर्किल के अलग-अलग गांवों में जमीनी व आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटनाओं में तीन महिला सहित सात लोग घायल हो गये। सभी घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एकमा में डॉ. सुशील कुमार प्रसाद द्वारा किया गया। इस संबंध में घायलों के द्वारा थानों में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वहीं पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। बताया गया है कि जमीनी विवाद को लेकर धर्मपुरा गांव में हुई मारपीट में सुरेन्द्र प्रसाद, मनोज प्रसाद, सत्येन्द्र प्रसाद व सुशीला देवी घायल हो गये। वहीं आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में तेलियाडीह गांव की फातिमा खातून, चपरैठा गांव की उर्मिला देवी व रविकान्त गिरि घायल हो गये।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग