राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। ताजपुर-एकमा मुख्य सड़क पर दाउदपुर थाना क्षेत्र के सरयूपार गांव के समीप बाइक दुर्घटना में देसी शराब लेकर सप्लाई करने जा रहा एक धंधेबाज गम्भीर रूप से घायल हो गया। जबकि घटना के बाद उसका साथी फरार हो गया। उसके पास से 15 लीटर देसी शराब बरामद की गई है। मिली जानकारी के अनुसार मांझी थाना क्षेत्र के ताजपुर निवासी प्रेम सिंह अपने एक साथी के साथ बाइक से कार्टून के अंदर पॉलीथिन में देसी शराब रख कर कहीं सप्लाई करने निकला था। तभी सरयूपार मोड़ के समीप बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। जिसमें दोनों गिर कर घायल हो गए। साथी युवक तो मौके देख कर भाग निकला। मगर गिरे पड़े प्रेम सिंह को स्थानीय लोगों की सहायता से उठाया गया। जब लोगों ने कार्टून को चेक किया तो उसमें देसी शराब थी। उसके बाद लोगों ने दाउदपुर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते हीं एसआई नवल किशोर सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच कर शराब को बरामद कर लिया वहीं घायल युवक को अपनी निगरानी में एकमा स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने के बाद अपने साथ थाने ले गए। फिलहाल पुलिस कारोबारी से आवश्यक पूछ-ताछ व जांच पड़ताल की प्रक्रिया में जुटी है।


More Stories
सुरक्षा गार्ड के पद पर नियोजन को ले प्रखंडवार होगा नियोजन शिविर का आयोजन
महिलाओं एवं किशोरियों को प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य जैसे विषयों पर जागरूकता करने की काफी आवश्यकता
अनचाहे गर्भ से सुरक्षा के लिए महिला बंध्याकरण को अपनाएं, सरकार देगी 3 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि