अमनौर: तलाब में डूबने से एक लड़की की मौत, सदमें में परिजन
अमनौर(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के धरहरा पंचायत अवस्थित शेखपुरा डीह गांव की एक लड़की का मौत तलाब में डूबने से हो गई। मृतक लड़की अच्छे लाल राम की 10 वर्षीय पुत्री रौशनी कुमारी बताई जाती है। घटना गुरुवार की संध्या की है। गांव से कुछ दूरी पर करीब दस दिन पहले एक तलाब की खुदाई हुई थी। बच्ची वही तलाब के किनारे भैस चरा रही थी। वर्षा होने से तलाब में लबालब पानी भर गया है, भैस पानी को देख तलाब की तरफ दौड़ने लगी, बच्ची उसके लगाम पकड़ी हुई थी। वह भैस को बाहर निकालना चाही पर भैस ही उसे अपनी तरफ खिंच लिया। जिससे तलाब के पानी मे दुब गई। थोड़ी देर बाद लोगों को पता चला तो आस पास के लोग दौड़े और बचाने का प्रयास शुरू किया। लड़की को पानी से निकाला और आनन फानन में पीएचसी लाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक लड़की प्राथमिक विद्यालय शेखपुरा में पांचवी कक्षा की छात्रा थी। दो बहन और एक भाई थी। इनके मृतयु की सूचना से गांव में मातम छा गया। लड़की की माता आशा देवी व परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग