पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड कार्यालय के सभागार में बीडीओ मनोज कुमार ने शिक्षक नियोजन से संबंधित जानकारियां को लेकर प्रखंड के शिक्षापदाधिकारी ,बीआरपी ,सीआसीसी के साथ बैठक आयोजित की गई ।बैठक की अध्यक्षता बीडीओ मनोज कुमार ने किया।बैठक में सबसे पहले एक दूसरे का परिचय लिया गया।साथ ही शिक्षक नियोजन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।जिसमें बीडीओ मनोज कुमार ने बताया कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से शिक्षक नियोजन कार्यक्रम की जानकारी ली गयी। कुछ कमियां हैं जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। मेघा सूची का प्रकाशन भी जल्द होगा। शिक्षक काउंसिलिंग के लिए चयन स्थल उच्चतर विद्यालय मशरक को निर्धारित किया गया हैं।इन सभी बिंदुओं पर चर्चा गंभीरता पूर्वक किया गया।वही बीडीओ मनोज कुमार ने बताया कि कार्य मे अनियमितता करने वाले कर्मियों पर कार्रवाई की अनुशंसा की जाएंगी।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग