पूर्व मंत्री के सौजन्य से छठ घाट के निर्माण कार्य का हुआ शुभारंभ
दरियापुर(सारण)। प्रखंड के पिरारीडीह पंचायत में छठ घाट के निर्माण हेतु भूमि पूजन स्थानीय पैक्स अध्यक्ष के द्वारा किया गया। इस मौके पर पैक्स अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह ने कहा कि पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक चन्द्रिका राय के फंड से छठ घाट की राशि दी गई है। पंचायत में विकास की रफ्तार जारी रहेगा। इस अवसर पर सरपंच बलेश्वर मांझी, देवानन्द राय, त्रिलोकी राय , राजन राय, बबन मांझी, सत्येंद्र सत्यार्थी, सुरेन्द्र राय, वीरेंद्र राय, सुरेश राय, पवन कुमार यादव तथा राहुल यादव सहित अन्य लोग शामिल हुए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग