प्रो. संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफारूक अली सहित सीसीडीसी प्रो हरिश्चंद्र एवं इंजीनियर प्रमोद कुमार सिंह के द्वारा पुलिस अस्पताल में कोविद्शील्ड का दूसरा डोज लिया गया। टिका लेने के दौरान अस्पताल की सही व्यवस्था देख कर के कुलपति डॉ फारूक अली ने अस्पताल की प्रशंसा की तथा जेपीयू के तरफ से सदर अस्पताल के अधीक्षक के पास एक पत्र लिखकर भेजा गया कि विश्वविद्यालय के सभी कर्मियों को , जो टीका लेने से वंचित रह गए हैं उनका टीकाकरण किया जा सके । इसके साथ ही कुलपति ने जेपीयू के सभी अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालय के प्राचार्यो को भी टीका लेने का निर्देश जारी किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग