राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के आरियाव साई टोले गांव की एक महिला नजमा बीबी ने दाउदपुर थाना में एक लिखित आदेवन देकर अपना समेत परिवार को सुरक्षा गुहार लगायी हैं। आवेदन में महिला ने कहा है कि विगत सोमवार को उसके पुत्र के साथ पड़ोसियों ने मारपीट की घटना को अंजाम देते हुए पुत्र के पास से 2300 रुपये नगदी रंगदारी पूर्वक छीन लिए। घटना क्रम में बीच बचाव करने गयी तो पड़ोसियों ने उसके कपड़े फाडे और मारपीट कर जख्मी कर दिए। पीड़ित महिला ने पुलिस से न्यायोचित करवाई की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग