राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। प्रखंड के बाल गांव के निवासी राजा यादव के पुत्र पल्टू कुमार (8) की मौत जहरीले सांप के डसने से हो गई। बताया जाता है कि पल्टू कुमार अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान सांप ने काट लिया। गांव के लोगों के सहयोग से परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लाकर भर्ती कराए। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. आयुषमान ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को आवश्यक चिकित्सा हेतु सदर अस्पताल भेजवा दिया। जहां उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजन व गांव के लोग शोकाकुल हैं। विधायक श्रीकांत यादव ने पल्टु की मौत पर दु:ख जताते हुए प्रशासन से आपदा प्रबंधन से पीड़ित परिवार को आवश्यक मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग