शराब कारोबारी को माँझी पुलिस ने किया गिरफ्तार
मांझी(सारण) । गुरुवार की शाम मांझी थाना पुलिस ने चौबाह स्थान पर छापेमारी कर शराब के एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरा कारोबारी भागने में सफल रहा। गिरफ्तार कारोबारी स्थानीय निवासी छोटन चौधरी बताया जाता है। पुलिस को झांसा देकर भागे कारोबारी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। बरामद देशी शराब की मात्रा 15 लीटर बातयी जाती है। इस मामले में सअनि गयूर अली असद की लिखित शिकायत पर नयी उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। यह जानकारी थानाध्यक्ष नीरज कुमार मिश्रा ने दी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग