राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

युवती की जबरन शादी करने को लेकर हुई मारपीट

राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के नंदनपुर गांव स्थित नट बस्ती में एक युवती की जबरन शादी करने को लेकर हुई मारपीट के मामले में तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। दर्ज प्राथमिकी में उक्त गांव निवासी टुनटुन नट की पत्नी उर्मिला देवी ने गरखा थाना क्षेत्र के मिठेपुर नट बस्ती के सात लोगों पर गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप हैं कि परचून का सामान बेचने वह घर से बाहर गयी हुई थी तबतक गरखा थाना क्षेत्र के मिठेपुर निवासी केशु नट, मुन्ना नट,दिनेश नट, छठी नट, शैलेश नट, लक्ष्मीना कुंवर, सुनीता देवी उनके घर आकर जबरदस्ती उनकी लड़की को शादी करने की नीयत से उठाने लगे। जब उनका लड़का बचाने गया तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिये। उनके घर का सारा सामान तोड़ फोड़ कर दिये। और धमकी दिया कि काजल कुमारी की शादी हमारे घर में नही करोगी तो इज्जत बर्बाद कर देंगे। झगड़ा का कारण है कि पूर्व में शादी करने को बोला गया था और इंकार करने पर जबरदस्ती घर पर चढ़कर मारपीट किये। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गयी है।