राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के भटौरा गांव में एक दहेज लोभियों द्वारा दहेज में बाइक के लिए एक विवाहिता को ससुराल वालों द्वारा मारपीट कर घर से निकाल देने का मामला प्रकाश में आया है। इस सम्बंध में पीड़िता भटौरा गांव निवासी रमन कुमार गिरि की पत्नी खुशबू देवी द्वारा तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराते हुए पति रमन कुमार गिरि, ससुर दीनदयाल गिरि, रवि गिरि, कन्हैया गिरि, बिंदु देवी, बबिता देवी, सरेया रत्नाकर के गौतम सिंह व मढ़ौरा मुबारकपुर के अभय गिरि को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। इनलोगों पर बाइक के लिए मारपीट व प्रताड़ित कर घर से निकाल देने का गंभीर आरोप लगाया गया है। पीड़िता का कहना है कि उसकी शादी हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार 28 जून 2020 को रमन कुमार गिरि के साथ हुई थी। जिसमें उसके माता पिता ने उपहार के रूप में ढाई लाख रुपये नगदी, 50 हजार रुपये की सोने की सिकड़ी, अंगुठी तथा बर्तन व फर्नीचर के लगभग 60 हजार रुपये के सामान दिये थे। शादी के कुछ दिनों बाद तक सब कुछ ठीक ठाक रहा। लेकिन कुछ दिनों बाद उसके पति समेत ससुराल वाले बाइक के लिए प्रताड़ित करने लगे तथा हमेशा मारपीट करना शुरू कर दिये। यहां तक कि उसे खाना, कपड़ा, दवा भी देना बंद कर दिये। इसी बीच उनलोगों द्वारा 20 फरवरी 2021 को किरोसिन तेल छिड़कर उसका जान मारने का भी प्रयास किया गया और आखिरकार 10 अप्रैल 2021 को उसे मारपीट कर तथा उसके कपड़े व गहने तथा लगभग तीन लाख रुपये के सामान अपने पास रखकर उसे घर से निकाल दिये। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गयी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग