कोरोना काल में ड्यूटी से गायब चिकित्सकों से प्रभारी ने मांगा स्पष्टीकरण, वेतन पर रोक
मशरक(सारण)। पीएचसी में कोरोना काल में ड्यूटी पर तैनात तीन चिकित्सों के ड्यूटी पर गायब रहने पर प्रभारी डॉ अनंत नारायण कश्यप ने स्पष्टीकरण मांगते हुए वेतन पर रोक लगा दिया। मामला है कि कोरोना ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ आसिफ इकबाल, डॉ मनोरंजन कुमार सिंह, डॉ संजीव कुमार सिंह को प्रखंड मुख्यालय में ड्यूटी पर लगाया गया था। जिन्हें नियमानुसार ड्यूटी रोस्टर से ड्यूटी दी गई थी पर उन्होंने बीते 09-06-20 से 10-06-20 को अपने ड्यूटी से गायब हो गए थे और मुख्यालय में रोस्टर के अनुसार तीनों चिकित्सक गायब रहें। जिससे कोरोना काल में अस्पताल प्रशासन को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। पीएचसी प्रभारी डॉ अनंत नारायण कश्यप ने तीनों से चौबीस घंटे के अंदर दिये गये स्पष्टीकरण का जबाब मांग और स्पष्टीकरण देने तक तीनों चिकित्सकों के ड्यूटी काल से गायब समय के वेतन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग