स्वयंसेवी संगठन माँ यूथ ऑर्गेनाइजेशन के आधा दर्जन लोगों ने सदर अस्पताल में किया रक्तदान
बनियापुर(सारण)। जिले के स्वयंसेवी संगठन माँ यूथ ऑर्गेनाइजेशन के द्वारा शुक्रवार को सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कोरोना जैसी वैश्विक आपदा के दौरान जिले में किसी को रक्त की कमी न हो इस सोच के साथ शिविर में लगभग आधे दर्जन संगठन के सदस्यों द्वारा सोशल डिस्टेंस का पालन कर रक्तदान किया गया। रक्त दाताओं ने बताया कि मानव सेवा से बढ़ कर कोई सेवा नहीं है। सेवा भावना को लेकर सबको आगे आने की जरूरत हैं. शिविर को सफल बनाने में संस्था के बनियापुर प्रखंड इकाई के अध्यक्ष अमित पंडित, राजा कुमार सिंह, कुणाल सिंह, राकेश कुमार आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग