राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मांझी थाना क्षेत्र के बलिया मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान 24 पीस बियर के साथ दो युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। आपको बता दे की बलिया मोड़ पर वाहन चेकिंग चलाया जा रहा था। इसी बीच उत्तर प्रदेश की तरफ तेज रफ्तार से आ रही आपाची बाइक दिखाई दिया और उनके पास रखे कार्टून को देखकर पुलिस ने शक के आधार पर बाइक को रोक कर चेक किया तो 24 पीस बियर बरामद हुआ। जिसके बाद दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों गिरफ्तार युवक बनियापुर निवासी सुमित सिंह एवं सोनू सिंह बताये जाते है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग