संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। प्रखंड के महम्मदपुर गांव में आषाढ़ की शिवरात्रि पर कथा-पूजन के साथ भजन-कीर्तन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गायक दिलीप साहनी व भीमलाल यादव ने शिव विवाह की आकर्षक संगीतमय प्रस्तुति कर श्रोताओं को ऐसा मंत्र-मुग्ध किया कि लोग झूम उठे। इस दौरान भूत भगवान भोले शंकर की बारात की संगीतमय व्याख्या सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रोता देर रात तक अपने स्थान पर जमे रहे। क्रायक्रम की शुरुआत दोनों कलाकारों ने गणेश वंदना से की। संगीत के इसवकार्यक्रम में आकाश पाण्डेय प्रमोद मंडल निर्मल निरन्जन आदि कलाकार भी मौजूद थे। संचालन हरेन्द्र सिंह ने किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग