राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

केन्द्र सरकार ने देशहित में लिये ऐतिहासिक फैसले : रामदयाल शर्मा

केन्द्र सरकार ने देशहित में लिये ऐतिहासिक फैसले : रामदयाल शर्मा

रिविलगंज व सदर मंडल में पीएम मोदी के पत्र वितरण अभियान शुरू

के. के. सिंह सेंगर
छपरा (सारण)। रिविलगंज प्रखंड के मुकरेरा गांव से भाजपा की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित कर केन्द्र सरकार की उपलब्धियों व जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के पत्र वितरण अभियान की शुरुआत की गई। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने केंद्र सरकार द्वारा एक साल के अंदर में किए गए विकास कार्यों को बताया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर, अनुच्छेद 370 की समाप्ति, नागरिकता संशोधन बिल, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना सहित पेंशन योजना आदि केंद्र सरकार का अभूतपूर्व प्रयास है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा देश हित में आवश्यक फैसले लेने के अलावा आम जनता के लिए योजनाओं को ऐतिहासिक बताया। गुरुवार की देर शाम रिविलगंज प्रखंड के मुकरेरा गांव स्थित सर्वोदय पुस्तकालय के परिसर में महासंपर्क अभियान की शुरुआत के दौरान रिविलगंज प्रखंड प्रमुख सह भाजपा नेता डॉ. राहुल राज ने अपनी बूथ संख्या 36 व 37 स्थित शक्ति केंद्र मुकरेड़ा गांव से किया। इस दौरान डॉ. राहुल राज ने कहा कि केंद्र सरकार का एक साल भारतीय इतिहास का मुख्य केंद्र बिंदु है। जिसका सारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जाता है। अयोध्या के रामजन्म भूमि मंदिर निर्माण के विवाद को सुलझाने व नागरिकता संशोधन बिल को पारित करना भारतीय राजनीतिक का अभूतपूर्व कदम है। प्रमुख ने डॉ. सिंह ने कहा कि कोरोना संकट से लड़ने के साथ-साथ केंद्र सरकार ने इसे चुनौती के रूप में लिया है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है। इस अवसर पर मुकरेरा गांव में घर- घर जाकर पत्र का वितरण कर लोगों से इसे पढ़ने व समझने की अपील की गई। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश प्रसाद, गामा सिंह, रवि भूषण मिश्रा, संजय वारसी, निशांत जी, रोहित कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, पप्पू सिंह सहित अन्य ग्रामवासी मौजूद थे।