युवती की फोटो शेयर कर ब्लैकमेल करने के विरुद्ध आठ पर प्राथमिकी दर्ज
छपरा (सारण)। मांझी थाना इलाके के एक गांव में साइबर क्राइम के माध्यम से एक युवती की फोटो इंटरनेट पर शेयर कर परेशान कर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में उस युवती द्वारा मांझी थाने में एक आवेदन देकर आठ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया गया है कि उस युवती की फोटो उसकी सहेली के माध्यम से लेकर किसी लड़के के साथ फोटो को जोड़कर नेट पर डाल देने का आरोप लगाया गया है। उसके आधार पर उस लड़की को ब्लैकमेल करने का आरोप रहा है। जिस पर लड़की ने आपत्ति जताते हुए माझी थाने में आठ लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज करायी है। मामले में मांझी थाने की पुलिस तहकीकात कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग