15 लीटर देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार, दूसरा फरार
छपरा (सारण)। गुरुवार की देर शाम मांझी थाने की पुलिस ने मांझी बाजार के चौबाह स्थान पर छापेमारी कर शराब के एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। जबकि दूसरा कारोबारी मौके से फरार हो गया। जबकि गिरफ्तार कारोबारी स्थानीय छोटन चौधरी बताया जाता है। उधर पुलिस द्वारा भाग निकले कारोबारी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। बरामद देशी शराब की मात्रा 15 लीटर बातयी जाती है। इस मामले में सहायक उप निरीक्षक गयूर अली असद की लिखित शिकायत पर नयी उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इसकी जानकारी थानाध्यक्ष नीरज कुमार मिश्रा व उफ निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह द्वारा दी गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग