अश्लील गाना का विरोध करने पर महिला से अभद्र व्यवहार, मंगलसूत्र छीना
मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बंगरा गाँव मे शाम के समय शौच को जा रही महिला के साथ गांव के पुल पर बैठे युवको द्वारा मोबाईल पर अश्लील गाना बजाने का विरोध करने पर जेवर छीनने की घटना सामने आई है। घटना को लेकर पीड़ित महिला के पुत्र पिंटू कुमार सिंह के आवेदन पर डीएसपी मढौरा इंद्रजीत बैठा द्वारा अनुशंसा के बाद मशरक थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि ग्रामीण महिलाए शाम में शौच के लिए पूल के आसपास खुले में जाती है । पुल पर बैठे गांव के युवकों द्वारा मोबाइल पर अश्लील गीत बजा देते हैं जिससे वो शर्मसार हो जाती है।महिलाओं द्वारा जब इस पर आपत्ति की गई तो अगले दिन इन युवकों में शामिल पिंटू राम,लगन राम,प्रभु राम सहित अन्य ने आवेदक की माँ उषा देवी को शौच जाने के दौरान पुल पर रोक बदतमीजी करते हुए गले से मंगलसूत्र एवं अन्य गहने छीन लिए जिसकी कीमत लगभग 35 हजार रुपए है। साथ ही धमकी भी दी गई। मामला में थाना पुलिस छानबीन कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग