राष्ट्रनायक न्यूज।
हाजीपुर (बिहार)। पूर्व मध्य रेल की महाप्रबन्धक सुश्री अंजली गोयल ने 23 जुलाई, 2021 से जापान में प्रारंभ हो रहे टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के प्रोत्साहन हेतु दीघा, पटना में लगे सेल्फी प्वाइंट के माध्यम से टोक्यो आलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया एवं शुभकामनाएं दीं। उल्लेखनीय है कि खेल-कूद गतिविधियों में भारतीय रेल का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। टोक्यो ओलंपिक में भाग ले रहे भारतीय खिलाड़ियों के दल में भारतीय रेल के भी खलाड़ी सम्मिलित हैं। टोक्यो ओलम्पिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के प्रोत्साहन एवं उनका मनोबल बढ़ाने हेतु चलाये जा रहे राष्ट्रीय अभियान के अन्तर्गत पूर्व मध्य रेल के महत्वपूर्ण स्टेशनो, कार्यालय भवन तथा स्टेडियमों में सेल्फी प्वाइंट बनाये जा रहे है। इससे खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के साथ जन-सामान्य में खेलों तथा बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।


More Stories
सारण में 37.92 लाख आबादी को खिलायी जायेगी फाइलेरिया से बचाव की दवा: डॉ दिलीप
वरिष्ठ रंगकर्मी कुमार आजाद का निधन, शोक की लहर
एनक्वास प्रमाणीकरण से हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर क्षेत्र के लोगों को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधाएं