सारण जिले के कई क्षेत्र हुए कंटेन्मेंट जोन से मुक्त : जिलाधिकारी
छपरा (सारण)। जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के द्वारा पूर्व में घोषित कई कंटेन्मेंट जोन जिसकी 28 दिन की अवधि पूरी हो गयी है और इस क्षेत्र से कोई नया व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं पाये जाने पर उस कंटेन्मेंट जोन को समाप्त करने की घोषणा किया गया है। समाप्त किये गये कंटेन्मेंट जोन में बनियापुर प्रखंड के ग्राम नजीबा, मांझी प्रखंड के ग्राम सरयूपार, सदर प्रखंड के लोकनायक जयप्रकाश नारायण प्रौद्योगिकी संस्थान, रिविलगंज प्रखंड के इनई एवं सोनपुर प्रखंड के सबलपुर पछियारी जोन शामिल है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग