राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। खैरा थाना क्षेत्र के तुजारपुर पंचायत के महम्मदपट्टी गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 10 लीटर अवैध शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर खैरा पुलिस टीम के द्वारा की गई छापेमारी में पुलिस को देखकर दो शराबी फरार हो गए। इस दौरान शराब बेच रही मनोज महतो की पत्नी सुनीता देवी को 10 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं खैरा पुलिस बरामद शराब व गिरफ्तार महिला को थाने पर लाकर केस दर्ज कर शनिवार को जेल भेज दी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग