पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के चांद कुदरिया गांव में शनिवार की दोपहर घोघाड़ी नदी में नहाने के दौरान एक युवक डूब गया। डूबे युवक की पहचान चांद कुदरिया गांव निवासी शंभू राय का 17 वर्षीय पुत्र सुरज कुमार राय के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही सीओ ललित कुमार सिंह,उप प्रमुख साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन और दारोगा राजेश कुमार रंजन घोघाड़ी नदी घाट पहुंच मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दिया। लड़कों के चिल्लाने पर स्थानीय लोगों ने नदी में खोज बीन शुरू किया पर उभनती नदी के तेज बहाव से कोई अंदर जाने को तैयार नहीं हुआ। थक हार कर सीओ ललित कुमार सिंह ने पानापुर से कुशल गोताखोर को बुलाने की खबर भेजी। मामले में गांव वालों ने बताया कि चांद कुदरिया गांव के तीन युवक जो दूसरे राज्यों में रहते हैं गांव आने पर आधा दर्जन युवकों के साथ नदी में नहाने के लिए गये। जिसमें गांव में ही रहने वाला सुरज कुमार भी साथ में आया जो नदी के तेज बहाव में गहरे पानी में डूब गया। खोजबीन शुरू की गई पर डूबे युवक का पता नही चल पाया। समाचार लिखें जाने तक डूबे युवक की खोजबीन शुरू की दी गई है।डूबा युवक गोपालगंज जिले के दिघवा दुबौली में एस एस पब्लिक स्कूल का छात्र है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग