संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मांझी थाना क्षेत्र के मटियार गांव में शुक्रवार की रात्रि अपने घर में सो रहे युवक को सांप ने डस लिया। बाद में इलाज के क्रम में उक्त युवक की मौत हो गई। मौत के बाद परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे। मृतक मटियार गांव निवासी रामजतन प्रसाद का पुत्र जितेंद्र कुमार प्रसाद 30 वर्ष बताया जाता है। मृतक अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। उसे एक पुत्र व दो पुत्री है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग