राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/रसूलपुर (सारण)। शनिवार को एकमा व रसूलपुर थाना परिसर में अंचलाधिकारी कुमारी सुषमा की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान एकमा थाने में भूमि सहित अन्य मामले से संबंधित नये चार शिकायतें आयीं। वहीं इस दौरान छह पुरानी शिकायतों का निष्पादन मौके पर किया गया। उधर रसूलपुर थाना परिसर में भी भूमि से संबंधित चार नये मामले आए। जिनमें से दो मामले का निष्पादन मौके पर किया गया। इस अवसर पर रसूलपुर थानाध्यक्ष प्रभाकर कुमार भारती, एकमा थानाध्यक्ष राजेश चौधरी, सीआई योगेंद्र पासवान के अलावा क्षेत्रीय राजस्व कर्मचारी रुदल सिंह, गणेश प्रसाद, सहित विभिन्न विभागों के संबंधित कर्मी भी मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग