- साधनसेवियों द्वारा एमआरपी को दिया गया प्रशिक्षण
राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। सलेमपुर छपरा में स्थित ब्लू स्टार आवासीय होटल में वैशाली व सारण जिले में कार्यरत एसजेवाई एमआरपी का मॉड्यूल-02 का पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में साधनसेवी रितेश कुमार ने सभी एमआरपी को सूक्ष्म व्यवसायों को विकसित करने के गुर सिखाया तथा सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत चुने गए अत्यंत निर्धन परिवारों को व्यवसाय से जोड़ कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के तौर-तरीकों को विस्तार रुप से बाताया। सारण जिले के जीविका परियोजना प्रबंधक विनय कुमार सिंह ने प्रशिक्षण शिविर में पहुंच कर एसजेवाई एमआरपी को उत्साहवर्धन करते हुए बताया कि एमआरपी अपने पद को छोटा न समझे। यह ऐसा पद हैं कि हर एमआरपी एसजेवाई के तहत चयनित गरीब महिलाओं को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाकर उनके जीवन में खुशहाली ला सकते हैं। वहीं एसजेवाई नोडल प्रभाकर कुमार वर्मा व एसजेवाई रिसोर्स पर्सन जय प्रकाश ब्याहुत ने भी सभी एसजेवाई एमआरपी को लक्षित परिवारों के साथ बेहतर तालमेल मिलाकर और एक परिवार का हिस्सा बनकर काम करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर वित प्रबंधक पप्पु कुमार, सारण डीआरपी अरुणा मिश्रा, अविनाश कुमार सहित दर्जनों एसजेवाई एमआरपी उपस्थित थे। एमआरपी ने उपस्थित सभी साधनसेवियों को धन्यवाद दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग