राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। केन्द्र सरकार द्वारा कथित रूप से पेट्रोलियम पदार्थों एवं खाद्य सामग्री की कीमतों में की गई अप्रत्याशित मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांझी के ताजपुर में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही सरकार को जुमले की सरकार बताया। कांग्रेस नेता हितेंद्र दुबे उर्फ साधु दुबे के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में पंकज सिंह, चंदन मिश्रा, धर्मेंद्र ओझा, राजेन्द्र ओझा, विकास कुमार तथा गुड्डू कुमार समेत अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग