पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र से गुजर रही एस एच-90 पर रविवार की देर शाम बंगरा गढ़ के पास मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायलावस्था में इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराए गए। घायल की पहचान बंगरा गढ़ गांव निवासी हरेंद्र कुमार के 20 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार और कृष्णा महंतों के 23 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार के रूप में हुई। मामले में घायल के परिजनों ने बताया कि मोटरसाइकिल दुर्घटना में दोनों घायल हो गए। घायलों में राजेश कुमार के आंख में लगी चोट की वजह से गंभीर अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग