पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र की एक महिला ने शराबबंदी के समर्थन में मिशाल कायम कर दी। पत्नी ने अपने शराबी पति के खिलाफ थाने में जाकर मामला दर्ज करवा दिया और पति को जेल भिजवा दिया। यह महिला थाना क्षेत्र के सिसई गांव की रहने वाली है।मामला है कि सिसई गांव निवासी गीता देवी ने थानाध्यक्ष को फोन कर बताया कि उसके पति शत्रोहन राय शराब पीकर घर पर हंगामा कर रहें हैं। मौके पर पुलिस गश्ती दल जमादार अजय कुमार सिंह ने गांव पहुंच पियक्कड़ पति को हिरासत में ले लिया और थाना परिसर में लाकर ब्रेन इथेलाइजर मशीन से जांच कराई गई तों शराब पीने की पुष्टी हुईं। मामलेे में थानाध्यक्ष के चार्ज में मढ़ौरा पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि गिरफ्तार को मेडिकल जांच कराकर मंडल कारा छपरा भेज दिया गया।साथ ही पति के साथ शराब पीने वालों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। उनकी भी पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग