राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के पचरूखवा गांव में श्राद्ध में खाना खाने के बाद जूठी पत्तल फेंकने के विवाद में चले ईट से एक शख्स घायल हो गया। घायल की पहचान पचरूखवा गांव निवासी स्व सत्यनारायण सिंह के पुत्र मधुसूदन सिंह के रूप में हुई। घायल के द्वारा थाना पुलिस को आवेदन दिया गया जिसमें बताया कि गांव में ही पड़ोसी संजय सिंह पिता स्व कपिल देव सिंह के मां का श्राद्ध कर्म था उसी में आएं लोगों के खाने के बाद जूठी पत्तल मेरे बथान के पीछे फेका जा रहा था कि उसी को रोकने पर आधा दर्जन लोगों ने ईट चलाकर घायल कर दिया। मामले में मारपीट में आधा दर्जन लोग आरोपित किए गए हैं। मामलेे में थाना पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग