संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। पिठौरी पंचायत अंतर्गत वार्ड नं- 06 नंदलाल टोला में अब तक छठ घाट का निर्माण नहीं होने से वार्डवासियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। जिसकों लेकर स्थानीय मुखिया सुगुन्ति देवी के प्रयास से गंडकी नदी तट पर छठ घाट का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। मुखिया प्रतिनिधि लालबिहारी चौरसिया ने बताया कि मुखिया के प्रयास से मनरेगा योजना के तहत तीस फिट लंबा और तीस फिट चौड़ा घाट का निर्माण रविवार को पूर्ण कर लिया गया है। अगामी कार्तिक महीने में होने वाला छठ पर्व का अनुष्ठान सभी श्रद्धालु इसी घाट पर पूर्ण करेंगे। इधर छठ घाट का निर्माण कार्य पूर्ण होने से वार्ड सहित आसपास के लोग काफी प्रसन्न है। बिगत कई वर्षो से स्थानीय लोगों द्वारा उक्त स्थल पर छठ घाट निर्माण को लेकर मांग की जा रही थी।घाट का निर्माण नहीं होने से नदी तट पर व्रतियों को एक साथ कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग