राष्ट्रनायक न्यूज।
परसा (सारण)। सांसद श्री राजीव प्रताप रूड़ी के अनुसंशा से मुख्यमंत्री चिकित्सा राहत कोष से शोभेपुर में 80,000 अस्सी हजार तो पचलख पंचायत के बनकेड़वा भाव निवासी दिनेश सिंह के पत्नी को बेहतर इलाज के लिए एक लाख रूपये का स्वीकृति पत्र पीड़िता के घर जा कर जिला महामंत्री अनिल कुमार सिंह, किसान जिला महामंत्री जितेंद्र सिंह, एवं युवा समाजिक कार्यकर्ता तुफान कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रदान किया गया। इस दौरान वार्ड सदस्य प्रतिनिधि बलराम सिंह व मौके पर उपस्थित ग्रामिणो ने सांसद के प्रति आभार व्यक्त किया। वही अनिल सिंह ने कहा कि सांसद के नियन्त्रण कक्ष का टॉल फ्री नंबर 18003456222 आम जन के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, मौके पर मंडल उपाध्यक्ष मनोज राय, सुधिर सिंह, रजनिस सिंह, रामानुप शर्मा, अरविंद सिंह, जनक सिंह, कई अन्य लोग मौजूद थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग