राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। रात्रि गश्ती पर निकली स्थानीय थाने की पुलिस ने बिजौली नहर के पास झाड़ी में छुपा रहे तीन मोटरपंप के साथ दो चोरो को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चोर बिजौली गांव के पप्पू साह एवं मंशी कुमार बताये जाते है। वही गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय थाने की पुलिस ने सलेमपुर गांव में छापेमारी कर शराब कारोबारी राजेन्द्र राय को 5 लीटर कच्चे स्पिरिट के साथ जबकि पियक्कड़ सागिर हुसैन को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष मोहम्मद जकारिया ने बताया कि गिरफ्तार चारो आरोपितों को रविवार को जेल भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग