राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। रसूलपुर थाना क्षेत्र के चनचौरा बाजार से मणी छपरा गांव निवासी विजय उपाध्याय की स्कूटी अज्ञात चोरों ने नाटकीय ढंग से चोरी कर लिया। बताया जाता है कि मणी छपरा गांव निवासी विजय उपाध्याय सब्जी खरीदने के लिए चनचौरा बाजार स्कुटी गये थे। बाजार में सड़क के किनारे अपनी स्कुटी खड़ी कर सब्जी खरीदने के लिए चले गए। सब्जी खरीद कर घर जाने के लिए स्कुटी लेने आये। जहां से उनकी स्कुटी गायब थी। पूछताछ व खोजबीन के बाद उनकी स्कुटी नहीं मिल पायी। इसके बाद उन्होंने रसूलपुर थाने में स्कुटी चोरी होने की सूचना दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग